इस साल हज के लिए 139054 यात्रियों का चयन: Hajj Yatra 2024

Hajj Yatra 2024
Hajj Yatra 2024

Hajj Yatra 2024: हर साल की तरह इस साल भी देश के विभिन्न हिस्सों से हज यात्रा के इच्छुक लाखों हाजियों ने यात्रा के लिए आवेदन किया था। इनमें से 1,39054 तीर्थयात्रियों के नाम हज यात्रा के लिए चयनित किए गए हैं। इन हाजियों में राजधानी दिल्ली के 3022 हाजी भी शामिल हैं। इनका चयन डिजिटल यादृच्छिक चयन प्रणाली के माध्यम से किया गया। हज कमेटी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनके चयन की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें-:  गीता में वर्णित हैं 18 योग, इनके जर‍िए ही श्रीकृष्ण ने अर्जुन को द‍िया था ज्ञान

2024 की यात्रा के लिए हज यात्रियों का चयन Hajj Yatra 2024

दिल्ली राज्य हज समिति के अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2024 की यात्रा के लिए हज यात्रियों का चयन डिजिटल रैंडम सेलेक्शन के जरिए किया गया। इसमें दिल्ली से 3022 हज आवेदकों का चयन किया गया। दिल्ली राज्य हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां ने सभी हज यात्रियों को बधाई देते हुए कहा कि समिति पिछले वर्षों की तरह हज 2024 के लिए दिल्ली इम्बार्केशन पॉइंट से प्रस्थान करने वाले सभी तीर्थयात्रियों को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

दिल्ली स्टेट हज कमिटी के चेयरपर्सन ने क्या कहा

दिल्ली स्टेट हज कमिटी के चेयरपर्सन ने बताया कि इसके लिए उन्होंने पहले ही से दिल्ली सरकार और नगर निगम के विभिन्न संबंधित विभागों से संपर्क स्थापित किया हुआ है। कौसर जहां ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि इस साल दिल्ली से हज यात्रा के लिए प्रार्थियों की कुल संख्या 4084 थी। इनमें से 2011 की जनगणना के अनुसार दिल्ली की कुल मुस्लिम आबादी 21,58684 के अनुपात में चयन किए गए प्रार्थियों की कुल संख्या 3022 है। यात्रियों में सामान्य श्रेणी के 2892, 70 साल एवं अधिक आयु के 80 और बिना मेहरम के हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं की संख्या 50 है।

दिल्ली सबसे बड़ा एंबरकेशन प्वाइंट Hajj Yatra 2024

उन्होंने बताया कि 1062 आवेदक प्रतीक्षा सूची में रखे गए हैं। बता दें पूरे देश भर में कुल 20 हज एंबरकेशन प्वाइंट हैं, जहां से हज यात्री यात्रा के लिए उड़ान भरेंगे। इसमें दिल्ली सबसे बड़ा एंबरकेशन प्वाइंट है। यहां से इस बार सबसे अधिक लगभग 22000 हज यात्री हज के लिए उड़ान भरेंगे। दिल्ली स्टेट हज कमिटी इन सभी हज यात्रियों को सभी प्रकार की स्थानीय सुविधाएं मुहैया करवाएगी।

यह भी पढ़ें-: रेल विकास निगम लिमिटेड ने निकाली 50 मैनेजर पदों की भर्ती

यह भी पढ़ें-: अब आपका फ़ोन चोरी या खोने पर संचार साथी पोर्टल करेगा मदद