How to Find Lost Phone: अब आपका फ़ोन चोरी या खोने पर संचार साथी पोर्टल करेगा मदद

How to Find Lost Phone
How to Find Lost Phone

How to Find Lost Phone: हमारे आस पास कई बार मोबाइल फोन चोरी की घटना सामने आती रहती है। बहुत कम लोग होते हैं जिन्हें खोया हुआ स्मार्टफोन मिलने की उम्मीद होती है। स्मार्टफोन खो जाने या फिर चोरी हो जाने पर सबसे बड़ी चिंता उसमें मौजूद पर्सनल डेटा के लीक होने को लेकर होती है।

आज के दौर में हमारा स्मार्टफोन एक तिजोरी की तरह है जिसमें कई सारीज जरूरी जानकारियां होती हैं और अगर यह किसी दूसरे के हाथ में लग जाए तो इसका लोग गलत इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सरकार ने फोन चोरी के मामलों को रोक लगाने और डेटा को सुरक्षित रखने के लिए उद्देश्य से संचार साथी पोर्टल लॉन्च किया है।
सरकार के संचार साथी पोर्टल पर की तरह की सुविधाएं दी जाती है।

इस पोर्टल की मदद से आप अपने खोए हुए स्मार्टफोन में मौजूद पर्सनल डेटा जैसे नेट बैंकिंग, यूपीआई आईडी, व्हाट्सएप जैसे दूसरे सोशल मीडया अकाउंट को ब्लाक भी कर सकते हैं। संचार साथी पोर्टल पर आप आसानी से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इतना ही नहीं आपकी कम्प्लेन में क्या एक्शन लिया गया, क्या अपडेट है उसे भी ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं। How to Find Lost Phone

कंप्लेन के लिए इस बात का रखें ध्यान

संचार साथी पोर्टल पर आप यह भी पता सकते हैं कि आपके नाम कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं। आइए आपको बताते हैं कि अगर स्मार्टफोन चोरी हो गया है तो आप कैसे इस पोर्टल पर कंप्लेन दर्ज कराएंगे। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कंप्लेन दर्ज कराने के लिए IMEI नंबर होना जरूरी है।

फोन को कैसे ब्लॉक करें How to Find Lost Phone

  1. सबसे पहले https://sancharsaathi.gov.in/ पर क्लिक करना होगा।
  2. इसके बाद Citizen Centric Services में जाना होगा।
  3. यहां आपको Block Your Lost/Stolen Mobile ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  4. इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा, जहां आपको मोबाइल से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी
  5. अगर आपका फोन ड्यूल सिम वाला है, तो दोनों मोबाइल दर्ज करने होंगे। साथ 15 डिजिटल वाले दोनों IMEI नंबर दर्ज करना होगा।
  6. डिवाइस किस ब्रांड की है और उसका मॉडल नंबर क्या है? साथ ही डिवाइस खरीदने की इनवाइस अपलोड करनी होगी।
  7. इसके बाद फोन खोन की डेट, टाइम और लोकेशन, जिला, स्टेट की जानकारी देनी होगी
  8. इसके आलावा पुलिस शिकायत नंबर, पुलिस स्टेशन की लोकेशन और उसकी कॉपी को अपलोड करना होगा
  9. इसके अलावा मोबाइल ओनर की पर्सनल इन्फॉर्मेंशन जैसे ओनर के नाम, एड्रेस, आइडेंटिडी को अपलोड करना होगा। इसके अलावा ओटीपी के लिए मोबाइल नंबर, ईमेल को दर्ज करना होगा।
  10. फिर डिस्क्लेमर को एक्सेप्ट करना होगा।
  11. इसके बाद फॉर्म सब्मिट कर पाएंगे।

READ ALSO: Alia-Ranbir Celebrated Raha’s First Birthday: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बेटी राहा का पहला जन्मदिन मनाया