Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल का देसी अंदाज, सिर पर गमछा और खाट…किसानों से बैठकर कही ये बात

Bharat Jodo Nyay Yatra
Bharat Jodo Nyay Yatra

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार के पूर्णिया पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी का देसी अंदाज देखने को मिला। उन्होंने सिर पर गमछा बांधा और खाट पर बैठकर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा ‘किसानों को चारों तरफ से घेरा जा रहा है।

किसानों से उनकी जमीनें छीनकर अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों को दी जा रही हैं। हमारे किसान देश की रीढ़ हैं। अमीरों का कर्ज माफ हो सकता है तो किसानों का कर्ज माफ क्यों नहीं हो सकता?’

बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 16वें दिन सोमवार को पश्चिम बंगाल से बिहार में प्रवेश कर गई है। यात्रा के बिहार पहुचंने पर जगह-जगह लोगों ने राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया।

गौरतलब हो कि राहुल गांधी बिहार में आखिरी बार पिछले साल नीतीश कुमार द्वारा आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा लेने आए थे।

राहुल गांधी ने जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) अध्यक्ष की सीधी आलोचना करने से परहेज किया है। हालांकि गांधी के करीबी एवं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को नीतीश कुमार पर निशाना साधा था।