Virat Kohli Son: Virat Kohli और Anushka Sharma दूसरी बार बने माता-पिता, बेटे का हुआ जन्म

Mohit

Virat Kohli Son: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। इस प्रेरणादायक मौके पर सेलेब्स और फैंस से ढेरों बधाईयां आ रही हैं। यह दूसरी बार है जब विराट और अनुष्का पेरेंट्स बने हैं।”

एबी डी विलियर्स ने इंटरव्यू के दौरान खोला था ये सीक्रेट

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले कई महीनों से चर्चा में हैं। बताया जा रहा था कि एक्ट्रेस अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं। हालांकि दोनों ने ही इस बात की पुष्टि नहीं की थी। कुछ वक्त पहले साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डी विलियर्स ने एक इंटरव्यू के दौरान दोनों का ये सीक्रेट खोल दिया था।

विराट कोहली ने पोस्ट में क्या लिखा?

विराट कोहली ने लिखा है कि हम वामिका के छोटे भाई अकाय का वेलकम करते हैं। हम अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत लम्हों में आप लोगों से दुआ की कामना करते हैं।

साथ ही हम अनुरोध करते हैं कि हमारी प्राइवेसी को बनाए रखे। बहरहाल, सोशल मीडिया पर विराट कोहली का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा फैंस लगातार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बधाई दे रहे हैं।

 

 

 

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version