बदलेगा मौसम का मिजाज: भारी बारिश और घना कोहरा, फिर बढ़ेगी सर्दी; IMD की ताजा रिपोर्ट

बदलेगा मौसम का मिजाज: भारी बारिश और घना कोहरा, फिर बढ़ेगी सर्दी; IMD की ताजा रिपोर्ट

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप ने सर्दी के मौसम में गर्मी का अहसास करा दिया है। लोगों को सर्दी में राहत जरूर मिली, लेकिन ये राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेन्स) सक्रिय होने वाले हैं, जो मौसम में बड़ा बदलाव लाएंगे। इसके चलते कई इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है।

29 जनवरी से बदलेगा मौसम

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, पहला वेस्टर्न डिस्टर्बेन्स 29 जनवरी से सक्रिय होगा, जबकि दूसरा 1 फरवरी तक भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में पहुंच सकता है। इन दोनों के प्रभाव से 29 जनवरी से 1 फरवरी के बीच उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।

कहां होगा असर?

  • हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में शीतलहर का असर पहले ही महसूस किया जा रहा है।
  • उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा।
  • तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, कोस्टल आंध्र, यनम और रायलसीमा में अगले दो दिनों में भारी बारिश हो सकती है।
  • पहाड़ी राज्यों में 29 जनवरी से 1 फरवरी, जबकि मैदानी इलाकों में 30 जनवरी से 1 फरवरी के बीच बारिश का अनुमान है।

तापमान में उतार-चढ़ाव

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के साथ महाराष्ट्र में अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। लेकिन इसके बाद तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वी भारत में भी तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी।

इन राज्यों में घना कोहरा

  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और पंजाब में शीतलहर के साथ सर्द मौसम बना रहेगा।
  • उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड और अन्य नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में 28 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा।
  • बिहार में कोहरा 29 जनवरी तक बरकरार रहेगा।

 

Share This Article
Exit mobile version