दिल्ली में आज ‘आम आदमी पार्टी ‘ का विरोध प्रदर्शन : Protest by ‘Aam Aadmi Party’

Protest by 'Aam Aadmi Party'

Protest by ‘Aam Aadmi Party’ : अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित धोखाधड़ी को लेकर भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट

दिल्ली में ‘आप’ पार्टी के विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट है। दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट भी जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि, ”हम विरोध प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करेंगे”

दिल्ली पुलिस ने कहा कि, ”अतिरिक्त बल भी तैनात किए जाएंगे। किसी को भी कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।” पुलिस के मुताबिक, ट्रैफिक को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग से अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।

भगवंत मान भी विरोध प्रदर्शन का हिस्सा

सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेना चाहते हैं। सूत्रों ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके पंजाब समकक्ष भगवंत मान भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें-:  फरवरी माह में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार : Februay 2024 Vrat-Tyohar

दिल्ली में ये रोड हो सकते हैं ब्लॉक

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस सड़क को ब्लॉक कर सकती है जिससे सेंटर दिल्ली के आसपास भारी ट्रैफिक जाम हो सकता है। साथ ही पुलिस को बाहरी दिल्ली के कई इलाकों और पंजाब से भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के आने की सूचना मिली है।

अर्धसैनिक बल भी तैनात

अधिकारियों ने कहा है कि डीडीयू मार्ग मध्य जिले में आता है लेकिन 3 और जिलों से दिल्ली पुलिस स्टाफ को बुलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डीडीयू मार्ग के आसपास 10 से ज्यादा एसीपी और कई डीसीपी रैंक के अधिकारी तैनात रहेंगे, 8 कंपनी अर्धसैनिक बल भी बुलाया गया है।\

यह भी पढ़ें-: अरविंद केजरीवाल एक बार फिर नहीं हुए ईडी के सामने पेश : Arvind Kejriwal ED Summons

यह भी पढ़ें-: एमसीडी कर रही अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई : MCD News Today