महेंद्रगढ़ से रोहतक और कुरुक्षेत्र के लिए नई बसें शुरू

Rajiv Kumar

हरियाणा के महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से रोहतक और कुरुक्षेत्र के लिए नई बस सेवा शुरू की गई है। इन बसों के शुरू होने से यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।

बस स्टैंड इंचार्ज तेजपाल ने बताया कि रोहतक डिपो की बस प्रतिदिन सुबह 6 बजे महेंद्रगढ़ से रवाना होगी और वाया दादरी होते हुए सुबह 8:45 बजे महेंद्रगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद यह बस 9:30 बजे नारनौल पहुंचेगी। वापसी में यह बस सुबह 9:58 बजे नारनौल से रवाना होगी और महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर सुबह 10:40 बजे पहुंचेगी। 12:40 बजे यह बस रोहतक पहुंचेगी।

दूसरी बस सेवा कुरुक्षेत्र डिपो द्वारा शुरू की गई है। यह बस कुरुक्षेत्र, अंबाला वाया 152डी होते हुए महेंद्रगढ़ पहुंचेगी। यह बस कुरुक्षेत्र से सुबह 6 बजे चलकर वाया 152डी होते हुए सुबह 10:40 बजे महेंद्रगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद यह बस नारनौल के लिए रवाना हो जाएगी। नारनौल से यह बस दोपहर 12 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:35 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पहुंचेगी। शाम 4 बजे यह बस कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।

कुरुक्षेत्र एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। इस बस के शुरू होने से यात्रियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। सामाजिक संगठनों ने बस चलाने पर राज्य परिवहन के अधिकारियों का आभार जताया है।

  • रोहतक की बस का समय:
    • महेंद्रगढ़ से रोहतक: सुबह 6:00 बजे
    • रोहतक से महेंद्रगढ़: सुबह 9:58 बजे
  • कुरुक्षेत्र की बस का समय:
    • कुरुक्षेत्र से महेंद्रगढ़: सुबह 6:00 बजे
    • महेंद्रगढ़ से कुरुक्षेत्र: शाम 4:00 बजे
Share This Article
Leave a Comment