हरियाणा-पंजाब में धुंध ने बढ़ाई परेशानी, पारा लगातार नीचे जा रहा: Haryana & Punjab Weather Update

Alert of Dense Fog in These States
Alert of Dense Fog in These States

Haryana & Punjab Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी का असर हरियाणा और पंजाब में साफ दिख रहा है। तापमान लगातार नीचे जा रहा है। जिससे ठंड बढ़ती जा रही है। शीत लहर ने लोगों को सर्दी में ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। सड़कों पर भी धुंध की सफेद चादर नजर आ रही है। जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दोनों राज्यों में सर्दी का सितम और बढ़ने वाला है।

यह भी पढ़ें-:  गीता में वर्णित हैं 18 योग, इनके जर‍िए ही श्रीकृष्ण ने अर्जुन को द‍िया था ज्ञान

पंजाब में धुंध के साथ बारिश का अलर्ट Haryana & Punjab Weather Update

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को पंजाब में कोहरे के साथ-साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला और जालंधर में घना कोहरा छा सकता है। इसके अलावा पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

शुक्रवार को लुधियाना का न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। लुधियाना का तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री, बठिंडा का 6.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

हरियाणा में बारिश से तापमान और होगा कम Haryana & Punjab Weather Update

मौसम विभाग ने शनिवार को हरियाणा के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। अगर बूंदाबांदी होती है तो इसका असर तापमान पर दिख सकता है। तापमान में आगे भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। शुक्रवार को हिसार के बालसमंद का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके साथ ही महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस और फतेहाबाद का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने उत्तरी हरियाणा में घना कोहरा छाने की भी संभावना जताई है। हरियाणा के शहरों में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। राज्य के 6 शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें-: रेल विकास निगम लिमिटेड ने निकाली 50 मैनेजर पदों की भर्ती

यह भी पढ़ें-: अब आपका फ़ोन चोरी या खोने पर संचार साथी पोर्टल करेगा मदद