Sonipat : खानपुर कलां में महिला मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या

Ravinder
  • हॉस्टल के कमरे में रहती थी अकेली, MBBS प्रथम वर्ष की थी छात्रा

सोनीपत : शहर में शुक्रवार देर रात को महिला मेडिकल कॉलेज  की एक छात्रा ने हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह कमरे में अकेली रहती थी। महिला थाना खानपुर कलां में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, रात को भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में मनीषा (24) पुत्री वीरेंद्र जाट निवासी सातरोड हिसार ने आत्महत्या की है। वह कॉलेज में MBBS MD की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। मनीषा फीमेल हॉस्टल के कमरा नं. 11 में अकेली रहती थी। शुक्रवार रात को अज्ञात कारणों से उसने अपने कमरे में ही पंखे पर रस्सी से फांसी लगा ली। पुलिस कारणों का पता लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment