Woman Escaped by Dodge Punjab Police: पंजाब पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई आरोपी महिला

Sameer
Woman Escaped by Dodge Punjab Police

Woman Escaped by Dodge Punjab Police: खन्ना में पंजाब पुलिस की हिरासत से एक महिला के भागने के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में मेडिकल के दौरान यह महिला कब चुपचाप खिसक गई, पुलिस को भी पता नहीं चला। इस घटना के बाद पंजाब पुलिस में भगदड़ मच गई है।

आरोपी महिला प्रीति को गिरफ्तार कर लिया

जानकारी के मुताबिक उक्त महिला प्रीति खन्ना की रहने वाली है। उसने कुछ समय पहले खन्ना में लव मैरिज करवाई थी। थाना सदर खन्ना की पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगाने के आरोप में प्रीति और उसके पति मलागर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उस पर पॉस्को एक्ट भी लगाया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला प्रीति को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया था। उसके साथ महिला कांस्टेबल भी थी, जब पुलिस टीम इमरजेंसी वार्ड में थी तो आरोपी महिला नजर बचाकर मेन गेट से बाहर भाग गई और फिर मिली ही नहीं।

शंभू बॉर्डर पर अलर्ट जारी

मेडिकल प्रक्रिया के दौरान आरोपी महिला कब वहां से फरार हो गई, पुलिस को पता ही नहीं चला। उसके भागने के बाद पुलिस टीम कई घंटों तक शहर के अलग-अलग इलाकों में महिला की तलाश कर रही है। कई दुकानों पर कैमरे चेक किए गए। इसी पुलिस को बीच पता चला कि महिला बस स्टैंड की ओर जा रही थी। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि महिला बस में बैठकर फरार हो गई है, लेकिन महिला के पास न तो आधार कार्ड था और न ही कोई पैसे। इसलिए उसका ज्यादा दूर तक जाना संभव नहीं है। पुलिस को यह भी शक है कि आरोपी महिला यू. पी. भाग सकती हैं। इस संबंध में पुलिस ने घटना के बाद शंभू बॉर्डर पर अलर्ट जारी कर दिया था। पुलिस प्रमुख हरदीप सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। READ ALSO: How to Find Lost Phone: अब आपका फ़ोन चोरी या खोने पर संचार साथी पोर्टल करेगा मदद
Share This Article
Leave a Comment