UP : अखिलेश यादव राहुल गांधी की यात्रा में नहीं हुए शामिल, कांग्रेस को दिया 17 सीटों का प्रस्ताव

  • अखिलेश बोले-सपा कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा में तब तक शामिल नहीं होगा जब तक सीटों का बंटवारा नहीं होता

लखनऊ : कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को अमेठी पहुंची। इसमें समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को भी शामिल होना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। सपा मुखिया ने कहा- सपा कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा में तब तक शामिल नहीं होंगे, जब तक कि सीट शेयरिंग पर फैसला नहीं होता।

उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है। कई सूचियां उधर से आई हैं और कई इधर से भी गई हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इस बीच सपा ने कांग्रेस को 17 सीटें ऑफर की हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर 17 सीट देने की बात कही गई है।

अमेठी, रायबरेली समेत 17 सीट सपा ने कांग्रेस को ऑफर कीं : सपा ने कांग्रेस को प्रदेश की 17 सीटें ऑफर की हैं। हालांकि ये कौन सी सीटें होंगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक वाराणसी, गोरखपुर, महाराजगंज, प्रयागराज, झांसी, कुशीनगर, गाजियाबाद, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ और बांसगांव कांग्रेस को दी जा सकती हैं। इससे 23 दिन पहले अखिलेश ने कांग्रेस को 11 सीट ऑफर की थी। अखिलेश ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने लिखा- इंडिया की टीम और PDA की रणनीति इतिहास बदल देगी। इससे पहले, सपा और रालोद में 7 सीट पर गठबंधन हुआ था। यानी, अब यूपी में इंडिया गठबंधन में सपा, कांग्रेस और रालोद के बीच सीटों पर सहमति बन गई है। वहीं 19 फरवरी (सोमवार) को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा- हमने कांग्रेस को 17 सीट ऑफर की हैं, लेकिन अभी तक उनका जवाब नहीं आया है।” सपा अब तक 27 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version