हरियाणा में कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि, जानें आगे मौसम का हाल

हरियाणा में बुधवार सुबह शुरू हुआ बूंदाबांदी और हल्की बारिश का दौर वीरवार सुबह तक जारी रहा। उसके बाद आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। हल्की बारिश से जहां कोहरे से पूरी तरह निजात मिल गई है, वहीं प्रदूषण का स्तर भी घट रहा है।

सोनीपत

सोनीपत जिले में बुधवार सुबह से ही हल्की बारिश हो रही थी। वीरवार सुबह साढ़े आठ बजे तक जिले में औसतन 16 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिसमें सबसे अधिक राई ब्लॉक में 28 एमएम व सोनीपत ब्लॉक में 7 एमएम बारिश हुई। जिले का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री व अधिकतम 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री व अधिकतम 14.0 डिग्री सेल्सियस था। कोहरे के चलते वीरवार को झेलम एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, गीता जयंती एक्सप्रेस और दादर एक्सप्रेस रद्द रही। वहीं 12919 मालवा एक्सप्रेस 4:48 घंटे, 12011 कालका शताब्दी एक्सप्रेस 2:05 घंटे, जनता एक्सप्रेस 2 घंटे तक की देरी से चल रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।

नारनौल

नारनौल क्षेत्र में सुबह कोहरे से शुरुआत हुई तो दोपहर में बादल छाए रहे। बादलवाही होने के बाद दिनभर तेज हवा चलने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ। वीरवार को 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्र मोहन ने बताया कि 5 फरवरी तक क्षेत्र में बादलवाही के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। बुधवार को नारनौल में 6 एमएम तो अटेली में 7 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं जिला में 2.5 एमएम में बारिश दर्ज की गई।

रेवाड़ी

रेवाड़ी में सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं। दोपहर के बाद हल्की धूप जरूर निकली। फिलहाल बूंदाबांदी अभी तक नहीं हुई है। आसमान में बादल जरूर छाए हुए हैं। बूंदाबांदी कल देर रात तक दर्ज की गई थी। अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम तापमान 12.0 दर्ज किया गया है।

खंड–एमएम बारिश धारूहेड़ा–4.2 एमएम मनेठी–05 एमएम बावल–08 एमएम डहीना–02 एमएम जाटूसाना–2.6 एमएम कसोली–5.3 एमएम नाहड़–4.2 एमएम

झज्जर

झज्जर में बुधवार रात से वीरवार सुबह 7 बजे तक रुक-रुक कर बरसात होती रही। उसके बाद हल्की बादलवाही छाई रही। दोपहर को हल्की धूप भी निकली। पूरा दिन शीतलहर चलती रही। वीरवार को अधिकतम तापमान 13.4 और न्यूनतम 12.1 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की आद्रता 85 प्रतिशत रही। जिले में ओसतन 19 एमएम बारिश दर्ज की गई हैं।

करनाल

करनाल में सुबह 12 एमएम बारिश हुई इसके बाद लगातार रुक रुक कर बूंदाबांदी की स्थिति बनी हुई है। हवाएं भी चलती रही। हालांकि अधिकतम तापमान 17.2 और न्यूनतम तापमान 12.1 दर्ज किया गया।

सिरसा

सिरसा में मौसम में बदलाव जारी। सुबह बादलवाई के बाद हलकी बूंदाबांदी देखने को मिली थी। लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। ऐसे में लोग पार्कों