Loksabha Election 2024 : हरियाणा में बीजेपी की कई सांसदों की टिकट काटने की तैयारी, विस्तार से पढ़ें पूरी खबर

Loksabha Election 2024
Loksabha Election 2024

न्यूज़ की न्यूज़ स्पेशल: 

Loksabha Election 2024 : हरियाणा में लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कमर कस ली है। सिरसा, भिवानी-महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र, करनाल एवं अम्बाला में नया चेहरा उतार सकती हैं।

अम्बाला से बन्तो कटारिया, कृष्ण बेदी, सुदेश कटारिया, अशोक तंवर के नाम पर सर्वे करवाया जा रहा है। वहीं सिरसा में सुनीता दुग्गल और अशोक तंवर के नाम पर सर्वे करवाया जा रहा है।

भिवानी-महेंद्रगढ़ में भूपेंद्र सिंह यादव की चर्चा तेज

भिवानी महेंद्रगढ़ सीट पर भूपेंद्र यादव, सुधा यादव, अभय सिंह यादव के नाम पर सर्वे करवाया जा रहा है। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से इस बार केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव के नाम को काफी चर्चा है। बताया जा रहा है कि उनकी एक टीम भिवानी पहुंच चुकी है और सर्वे में जुटी है।

हाल ही में उन्होंने यहां एक कोठी भी ली है। यादव राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है। इसके अलावा नांगल के विधायक व पूर्व आईपीएस डॉ. अभय सिंह यादव और डॉ. सुधा यादव की चर्चा भी चल रही है।

संजय भाटिया जा सकते हैं विधानसभा

कुरुक्षेत्र में भी पार्टी नया चेहरा उतारने की तैयारी में है। मौजूदा सांसद नायब सिंह सैनी के पास प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। ऐसे में पार्टी यहां से पिछड़ा वर्ग से जुड़े किसी उम्मीदवार को उतार सकती है।

करनाल के मौजूदा सांसद संजय भाटिया अब संसद के बजाय विधानसभा जाने के इच्छुक हैं। इसलिए पार्टी उनकी जगह नए उम्मीदवार की तलाश में है। यह भी चर्चा चलती रही है कि रोहतक के मौजूदा सांसद अरविंद शर्मा को करनाल सीट से मौका दिया जा सकता है। मगर पार्टी की प्रदेश इकाई इसके पक्ष में नहीं है।

सोनीपत में भी पार्टी नए उम्मीदवार को मौका दे सकती है। पहलवानों के मुद्दे पर पार्टी के साथ डटकर खड़े योगेश्वर दत्त को लेकर भी पार्टी विचार कर रही है। वह इन दिनों काफी सक्रिय हैं।