ओलंपियन नवजोत कौर की शादी, 2 फरवरी को कनाडा के गैरी नागपाल के साथ

भारतीय महिला हॉकी टीम की धुरंधर खिलाड़ी एवं भीम अवार्डी नवजोत कौर का विवाह 2 फरवरी को कनाडा के गैरी नागपाल के साथ हो रहा है। दोनों की सगाई 15 जनवरी को हुई थी। शादी शाहाबाद के एसजीएनपी स्कूल में सिख रीति-रिवाज से होगी।

नवजोत कौर हरियाणा के शाहाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने खेल का सफर इसी शहर से शुरू किया था। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम की ओर से खेलते हुए वर्ष 2016 और 2021 में ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन किया था। 2021 के ओलंपिक में भारतीय टीम चौथे नंबर पर रही थी। इसके अलावा नवजोत ने तीन सीनियर वर्ल्ड कप, एक जूनियर वर्ल्ड कप और दो बार एशियन गेमों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

नवजोत कौर टीम की मिड फील्डर खिलाड़ी रहीं हैं और अब तक 209 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। वह 2011 में इंडिया टीम में शामिल हुई थीं और 14 वर्ष तक देश को अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तमान में वह आरसीएफ कपूरथला में ओएसडी-ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के पद पर नियुक्त हैं।

नवजोत कौर के पति गैरी नागपाल भी हॉकी खिलाड़ी हैं। उनके पिता रणबीर सिंह और माता भूपिंद्र कौर भी हॉकी खिलाड़ी रह चुकी हैं। भूपिंद्र कौर ने भी भीम अवार्ड प्राप्त किया है।

नवजोत कौर और गैरी नागपाल की शादी से हरियाणा के खेल जगत में खुशी की लहर है। सभी शुभकामनाएं दे रहे हैं।