मौनी रॉय ने किए आदियोगी महादेव के दर्शन : Mouni Roy Latest Photos

Mouni Roy Latest Photos : टीवी की मशहूर नागिन मौनी रॉय अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के कई अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहने वाली मौनी ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह आदियोगी शिव के दर्शन करती नजर आ रही हैं। 38 साल की एक्ट्रेस जिन्होंने न सिर्फ टीवी बल्कि बड़े पर्दे पर भी खूब जादू दिखाया है। मौनी अपने किरदारों से लोगों का दिल जीतने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।

आदियोगी महादेव के मौनी रॉय ने किए दर्शन

मौनी रॉय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भगवान शिव और दोस्तों के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में मौनी रॉय कोयंबटूर की आदियोगी शिव प्रतिमा के दर्शन करती नजर आ रही हैं। टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल मौनी को इन तस्वीरों में शिव भक्ति में लीन देखा जा सकता है। एक तस्वीर में एक्ट्रेस महादेव का जलाभिषेक करती नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें-: लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने पर मौलाना तौकीर रजा ने दी धमकी: Maulana Tauqeer Raza

तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘तुम मेरे आदि, तुम ही मेरे अनंत, शिव शिव।’ मौनी रॉय ने अपने भोले बाबा के दरबार से कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें किसी में वो शिव जी की भक्ति में डूबी हुई तो कभी आराधना तो कभी जल अभिषेक करती हुई नजर आ रही हैं।

मौनी रॉय का वर्कफ्रंट

अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में मौनी रॉय को आखिरी बार देखा गया था, जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएं थे। मौनी रॉय जल्द ही ‘द वर्जिन ट्री’ में सनी सिंह और पलक तिवारी के साथ नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सिद्धांत सचदेव करेंगे और निर्माता संजय दत्त होंगे। 2022 में मौनी रॉय-सूरज नांबियार ने शादी की थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version