लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने पर मौलाना तौकीर रजा ने दी धमकी: Maulana Tauqeer Raza

Maulana Tauqeer Raza

Maulana Tauqeer Raza : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राम मंदिर के लिए रथ यात्रा निकालने वाले लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर इत्तेहां मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह भारत रत्न का घोर अपमान है। लालकृष्ण आडवाणी ने देश को बांटने और नफरत फैलाने का काम किया है। उन्होंने यह भी धमकी दी कि मुसलमान देशभक्ति के कारण धैर्य रखते हैं और यदि हमारे युवा नियंत्रण से बाहर हो गए तो भारत में युद्ध का माहौल बन जाएगा।

यह भी पढ़ें-: फाइटर’ ने रिलीज के 9वें दिन कितने करोड़ का किया कलेक्शन : Fighter Box Office Collection

मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि भारत में बंटवारे की राजनीति लालकृष्ण आडवाणी ने की। लोगों को गुस्सा दिलाने और नफरत फैलाने की राजनीति। यह भारत रत्न का घोर अपमान है। आज भारत में जो राजनीति चल रही है, नफ़रत का बाज़ार गर्म है, बेईमानी, अन्याय, भुखमरी, बेरोज़गारी, इन सब के लिए लाल कृष्ण आडवाणी जिम्मेदार हैं। अगर इन सभी कारणों से उन्हें भारत रत्न दिया जा रहा है तो यह बहुत खुशी की बात है क्योंकि जैसे सरकार बेईमान है, वैसे ही लाल कृष्ण आडवाणी भी बेईमान हैं।

देश को बांटने का काम किया

उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी और मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये भारत रत्न का घोर अपमान है। जिसने अच्छे काम किए हो उन्हे भारत रत्न दिया जाता है। लाल कृष्ण आडवाणी ने बुरे काम किए हैं, देश को बांटने का काम किया है। देश में नफरतें फैलाने का काम किया उसको भारत रत्न दिया जाना गलत है। इसका मतलब नफरतों को पसंद किया जा रहा है। ये सरासर बेईमानी है।

मौलाना ने कहा कि आज नफरत का जो बाजार गर्म है उसके लिए लाल कृष्ण आडवाणी जिम्मेदार हैं। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि मुसलमान देश प्रेम के कारण सब्र करते हैं। यदि हमारे युवा हमारे नियंत्रण से बाहर हो गए तो भारत में युद्ध का माहौल बन जाएगा। आपको बता दें कि शनिवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा की गई।

यह भी पढ़ें-: सोलर पैनल योजना से लोगों को 18 हजार करोड़ रुपये की बचत होगी : PM Suryoday Yojana

यह भी पढ़ें-: पंजाब कांग्रेस पार्टी में रोष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ : Navjot Singh Sidhu