Most Viewed Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के ‘नथुनिया’ गाने ने मचाया धमाल, 419 मिलियन व्यूज पार

Most Viewed Bhojpuri Song:

Most Viewed Bhojpuri Song:  भोजपुरी सिनेमा के दीवानों की कोई कमी नहीं है। न केवल फिल्मों को बल्कि गानों को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। यूट्यूब पर भोजपुरी गानों की भारी सर्चिंग देखने को मिलती है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला एक गाना। यह गाना और किसी का नहीं बल्कि भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का है।

खेसारी लाल यादव का एक गाना ऐसा है जिसने एक या दो अरब नहीं बल्कि पूरे 419 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं। इस गाने ने भोजपुरी संगीत जगत में धमाल मचा दिया है। यह गाना खेसारी लाल यादव ने न केवल गाया है बल्कि इसमें अभिनय भी किया है।

2022 में लॉन्च हुए इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अर्शिया अर्शी नजर आ रही हैं। गाने को खेसारी ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। ‘नथुनिया’ गाने के 419 मिलियन व्यूज यह बताने के लिए काफी हैं कि यह गाना कितनी बड़ी हिट है।

खेसारी लाल यादव के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 22 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड की वजह से इसकी रिलीज डेट अटक गई थी। अब यह फिल्म 7 जून 2024 को रिलीज होने जा रही है, जिसका बजट करीब 7-8 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।