Jharkhand New CM : आज चंपई सोरेन लेंगे CM पद की शपथ, जानें कौन हैं चंपई सोरेन?

Mohit
Jharkhand New CM

Jharkhand New CM : झारखंड में सियासी उथलपुथल के बीच राज्यपाल ने चंपई सोरेन को सरकार बनाने का न्योता दिया है। ऐसे में आज चंपई मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के 10 दिन के अंदर उन्हें बहुमत साबित करना होगा।

चंपई ने 43 विधायकों के समर्थन पत्र के साथ राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। 81 सीट वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 है और चंपई ने 48 MLA का सपोर्ट होने की बात कही है।

जानें कौन हैं चंपई सोरेन?

चंपई सोरेन झारखंड विधानसभा में सरायकेला निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधित्व करते हैं और वे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक हैं। वर्तमान सरकार में, चंपई सोरेन ने परिवहन, अनुसूचित जनजाति, और अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण के मंत्री के रूप में सेवा की है। उन्होंने निर्दलीय विधायक के रूप में राजनीति में कदम रखा और उन्हें ‘झारखंड टाइगर’ के नाम से पुकारा जाता है।

 

 

 

Share This Article
Leave a Comment