वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया यूपी का सबसे बड़ा बजट : UP Budget 2024

UP Budget 2024 : वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया। इस बजट के पेश होते ही योगी सरकार ने एक रिकॉर्ड बना दिया है। यह बजट राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। बजट पेश करने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में बजट को मंजूरी दी गई। इसके बाद विधानसभा में बजट पेश किया गया है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए कहा कि प्रदेश में हर महीने 3000 रुपये पेंशन दी जा रही है। अटल पेंशन के तहत यूपी में 1 करोड़ 18 लाख लाभार्थी हैं। उन्होंने लखनऊ में दिल्ली जैसी एयरोसिटी बनाने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें-:  महाशिवरात्रि कब है? जानें तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त : Maha Shivratri 2024 Date

वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य में इन्सेफेलाइटिस के मामलों में करीब 50 फीसदी तक की कमी आई है। चिकित्सा सुविधाओं के लगातार विस्तार हो रहा है और आयुष्मान कार्ड आधरकों को सहयोग किया जा रहा है, सरकार को पूरा जो अपराध मुक्त कानून व्यवस्था पर है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अब तक लगभग 6 करोड़ व्यक्तियों को गरीबी से बाहर निकालने में सफल रही है।

सीएम योगी की प्रतिक्रिया

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ‘उत्तर प्रदेश के बजट 2024-25 के सदन में प्रस्तुत होने के पूर्व प्रदेश के माननीय वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से भेंट हुई। आज सदन में उनके द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला ‘पेपरलेस’ बजट नए उत्तर प्रदेश में ‘रामराज्य’ की आधारशिला बनेगा। जय श्री राम।’

बजट 2024 पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “सरकार की ओर से ये ही प्रयास है कि उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने वाला प्रदेश हो. लोग अच्छी उम्मीदें रखें। जनता की नजरों में विपक्ष खुद एक सवाल है। देश और दुनिया में यदि विकास की रफ्तार देखनी है तो उत्तर प्रदेश में देखी जा सकती है।”

यह भी पढ़ें-: मौनी रॉय ने किए आदियोगी महादेव के दर्शन : Mouni Roy Latest Photos

यह भी पढ़ें-: पंजाब कांग्रेस पार्टी में रोष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ : Navjot Singh Sidhu

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version