Maha Shivratri 2024 Date : भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का पर्व महाशिवरात्रि पूरे भारत देश में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। शिव मंदिरों में इसके लिए कई दिन पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं। घर-घर में रुद्राभिषेक और रुद्री निर्माण होता है। शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ रहती है। महाशिवरात्रि पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठिन तपस्या की थी और इसी दिन उनकी तपस्या सफल हुई और भगवान शिव-माता पार्वती का विवाह हुआ था। वैसे हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भी मासिक शिवरात्रि व्रत रखा जाता है और विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। महाशिवरात्रि के दिन उपवास रखना और पूजा करना जीवन में अपार सुख-समृद्धि देता है।
क्या है महाशिवरात्रि की तिथि
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 8 मार्च को रात के 9 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 9 मार्च को शाम के 6 बजकर 17 मिनट पर यह समाप्त होगी। हालांकि, प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है, इसलिए महाशिवरात्रि का त्योहार 8 मार्च को ही मनाया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव को माता पार्वती से पाने के लिए उन्हें कठोर तपस्या करनी पड़ी थी और महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती की तपस्या सफल हुई थी। उनका विवाह भगवान शिव के साथ सम्पन्न हुआ। महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए महाशिवरात्रि का व्रत रखती हैं।
पूजा विधि
महाशिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान शिव और माता पार्वती को प्रणाम करें और पूजा का संकल्प लें। इसके बाद गंगाजल मिलाकर जल से स्नान करें।
इसके बाद नए कपड़े पहनें और फिर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके बाद पूजा स्थल पर एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर माता पार्वती और भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करें।
इसके बाद भगवान शिव का कच्चे दूध या गंगाजल से अभिषेक करें। इसके बाद पंचोपचार करके भगवान शिव और माता पार्वती का विधि-विधान से अभिषेक करें।
भगवान शिव को भांग धतूरा, फल, मदार के पत्ते, बेलपत्र आदि चढ़ाएं। साथ ही शिव चालीसा या शिव स्तोत्र का पाठ करें। साथ ही भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें. अगले दिन सामान्य पूजा करके अपना व्रत खोलें।
यह भी पढ़ें-: मौनी रॉय ने किए आदियोगी महादेव के दर्शन : Mouni Roy Latest Photos
यह भी पढ़ें-: पंजाब कांग्रेस पार्टी में रोष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ : Navjot Singh Sidhu