राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार, 22 विधायक बने मंत्री

राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार को हुआ। मंत्रिमंडल में पहली बार और दूसरी बार चुने गए विधायकों को शामिल किया गया है।

22 विधायकों ने ली शपथ

राजभवन में आयोजित एक समारोह में 22 भाजपा विधायकों ने राजस्थान सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ली। इनमें 12 ने कैबिनेट मंत्री, पांच ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पांच ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। समारोह के दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

कैबिनेट मंत्री

  • किरोड़ीलाल मीणा
  • गजेंद्र सिंह खींवसर
  • राज्यवर्धन सिंह राठौड़
  • बाबू लाल खराड़ी
  • मदन दिलावर
  • जोगा राम पटेल
  • सुरेश सिंह रावत
  • अविनाश गहलोत
  • जोड़ा राम कुमावत
  • हेमंत मीना
  • कन्हैया लाल चौधरी
  • सुमित गोदारा

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

  • संजय शर्मा
  • गौतम कुमार
  • झांवर सिंह खर्रा
  • सुरेंद्र पाल सिंह टीटी
  • हीरा लाल नागर

राज्य मंत्री

  • ओटा राम देवासी
  • मंजू बाघमार
  • विजय सिंह चौधरी
  • केके विश्नोई
  • जवाहर सिंह बेढम

किरोड़ी लाल मीणा समेत 12 मंत्रियों ने ली शपथ

राजस्थान मंत्रिमंडल में किरोड़ी लाल मीणा, मदन दिलावर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह खींवसर, बाबूलाल खराड़ी, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीना, कन्हैया लाल चौधरी और सुमित गोदारा को कैबिनेट का हिस्सा बनाया गया है। वहीं, श्रीकरणपुर से बीजेपी प्रत्याशी रहे सुरेंद्रपाल टीटी विधायक बनने से पहले मंत्री बनाए गए हैं।

इन विधायकों ने ली शपथ

सिरोही विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले ओटाराम देवासी ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इनके साथ, मंजू बाघमार, विजय सिंह चौधरी, केके विश्नोई और जवाहर सिंह बेढम ने राज्यमंत्री के तौर पर ली शपथ।

संजय शर्मा, गौतम कुमार, झाबर सिंह खर्रा, सुरेंद्र पाल सिंह और हीरालाल नागर ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।