Buy These Things on Dhanteras: धनतेरस पर खरीदें ये चीजें ताकि घर में आए खुशिया, दूर हो नकारात्मकता

Buy These Things on Dhanteras
Buy These Things on Dhanteras

Buy These Things on Dhanteras: इस साल दीपावली 12 नवंबर को मनाया जाएगी। दीपावली का त्योहार पूरे 5 दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस के दिन से हो जाती है। दीपावली से पहले धनतेरस का बहुत ही खास महत्व माना जाता है। धनतेरस के दिन धन्वंतरि देव, माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज की पूजा का विधान है। साथ ही इस दिन कुछ न कुछ खरीदने की भी परंपरा मानी है। खास तौर पर लोग इस दिन सोने या चांदी की चीजें खरीदते हैं। धनतेरस हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह खास पर्व 10 नवंबर, दिन शुक्रवार को मनाई जा रही है। सनातन धर्म में धनतेरस के दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन बर्तन या घर के अन्य सामानों को खरीदना शुभ होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से संपत्ति में तेरह गुना की वृद्धि होती है।

धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर करें खरीदारी

धनतेरस पर सोने -चांदी, बर्तन, झाड़ू तथा घर का कोई भी सामान खरीदने वाला हो तो आप 10 नवंबर को दोपहर 2:35 बजे से शाम 6: 40 बजे तक आप खरीद सकते हैं। अगर आप किसी कारणवर्ष इस दिन खरीदारी न कर पाएं तो आप 11 नवंबर को दोपहर 1:57 बजे तक खरीद सकते हैं। इसके बाद त्रयोदशी तिथि समाप्त हो जाएगी।
इस दिन प्रदोष काल यानि शाम के समय धन्वंतरि देव, कुंबेर महाराज और मां लक्ष्मी की पूजा करने का शुभ समय है। पंचांग के अनुसार, 10 नवंबर की शाम 06:02 बजे से 08:34 बजे तक प्रदोष काल रहेगा। मान्यता है कि इस समय पूजा करना अत्यंत लाभकारी होता है. धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, प्रॉपर्टी, वाहन, बही-खाता, आभूषण आदि खरीदना बेहद फलदायी माना जाता है। कहते हैं आज के दिन खरीदी गई वस्तुएं लंबे समय तक समृद्धि प्रदान करती हैं।

धनतेरस के दिन खरीदे धनिया

धनतेरस के दिन धनिया खरीदने का भी धार्मिक महत्व है। इस दिन धनिया की बीज या साबूत धनिया खरीदने से घर पर खूब बरकत होती है। आप धनतेरस के दिन धनिया खरीदें और इसे दिवाली के दिन पूजा में चढ़ाएं। इसके बाद इन बीजों को घर के बाग-बगीचे या गमले में बोएं।

धनतेरस के दिन खरीदे नमक

धनतेरस के दिन सोना चांदी के साथ नमक भी जरूर खरीदें। मान्यता है कि समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं और समुद्र में ही नमक पाया जाता है। इसलिए नमक के उपाय धन के लिहाज से बहुत शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन नमक खरीदना समझिए लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने जैसा है। धनतेरस के दिन से भाई दूज तक इस नमक से घर मई पोछा लगाना चाहिए। इस से घर की नकारात्मकता दूर होती है। Buy These Things on Dhanteras