ASI Shot Dead in Amritsar: शिअद नेता मजीठिया ने पंजाब के सीएम पर बोला हमला

ASI Shot Dead in Amritsar
ASI Shot Dead in Amritsar

ASI Shot Dead in Amritsar: पुलिस ने बताया है कि जंडियाला गुरु पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई सरूप सिंह (ASI Sarup Singh) की दुबुर्जी से खानकोट गांव तक संपर्क सड़क पर यात्रा करते समय मौत हो गई। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने बताया कि एसपी युवराज सिंह, डीएसपी सुच्चा सिंह और थाना प्रभारी लवप्रीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

स्वरूप सिंह का शव बरामद

एसपी जुगराज सिंह ने बताया कि मौका स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक स्वरूप सिंह गुरुवार शाम ड्यूटी खत्म कर घर चले गए थे। इसके बाद रात नौ बजे वह बाइक पर कुछ काम से बाहर निकले थे। कुछ देर बाद उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। शुक्रवार सुबह खानकोट नवा पिंड ड्रेन के पास स्वरूप सिंह का शव बरामद (Swarup Singh’s dead body recovered) हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ASI Shot Dead in Amritsar

पंजाब में घटनाएं हर दिन बढ़ रही

पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिए सरकार की आलोचना की है। “पंजाब की स्थिति को देखें…आज सुबह, हमलावरों ने खानकोट के पास जंडियाला गुरु पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई सरूप सिंह पर हमला किया और उन्हें गोली मार दी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले जालंधर और कल लुधियाना में बड़े कार्यक्रम आयोजित करने में व्यस्त हैं। इस बीच, पंजाब में हत्या, लूट और डकैती की घटनाएं हर दिन बढ़ रही हैं। पंजाब अब भगवान के हाथों में है… कुछ तो शर्म करो भगवंत मान।”