Haryana : जगाधरी में बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर  8 लाख नकद व 10 तोला सोने के जेवर लूटे

Ravinder
घर में डकैती के बाद मौजूद महिलाएं।

यमुनानगर : जगाधरी में बुड़िया रोड पर स्थित ग्रीन विहार कॉलोनी में बदमाशों ने घर में मौजूद लोगों को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया। बदमाश् घर में रखे करीब आठ लाख रुपए नकद और 10 तोले सोने को लूटकर फरार हो गए। इसकी शिकायत पुलिस को कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मामला जगाधरी के बुड़िया रोड पर स्थित ग्रीन विहार कॉलोनी का है। बुधवार की तड़के करीब 3:30 बजे आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने कालोनी निवासी फजरुल के मकान पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने सबसे पहले अपने कमरे मौजूद लड़की को बंधक बनाया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाया। परिजनों को बंधक बनाकर बदमाशों ने घर में रखे करीब 8 लाख रुपए नकद और 10 तोले सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए।

दीवार फांदते हुए सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश : वारदात को अंजाम देने वाले डकैत घर में दीवार फांदते हुए सीसीटीवी में भी कैद हुए हैं। पीडि़त परिवार की महिला नूरजहां के अनुसार, घर में चार बदमाश घुसे थे। जिन्होंने परिवार को पहले बंधक बनाया और बाद में बडे़ इत्मीनान से डकैती की वारदात को अंजाम दिया।

बदमाश पैदल चलकर आए थे : वहीं, डकैती का पता लगते ही पीड़ित परिवार के परिचित और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। पीडि़त परिवार के एक परिचित ने बताया कि नकाबपोश लुटेरे पैदल आए थे। उन्होंने सुबह ही इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच : यमुनानगर में हुई इस डकैती की इस वारदात के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही साइबर सेल की मदद से मामले का खुलासा करने की भी बात कही जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment