100 More Aam Admi Clinics: राज्य सरकार आने वाले दिनों में 100 और आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित करेगी: मुख्यमंत्री

100 More Aam Admi Clinics
100 More Aam Admi Clinics

100 More Aam Admi Clinics: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए 100 नए आम आदमी क्लीनिक समर्पित करेगी।

राज्य में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल

आज यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कामकाज की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल को मजबूत करने और उसमें बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक 664 आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किए हैं, जिनमें 84 आवश्यक दवाएं और 40 से अधिक डायग्नोस्टिक्स लोगों को मुफ्त उपलब्ध कराई जाती हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब लोगों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मुहैया कराने के लिए आने वाले दिनों में ऐसे 100 और क्लीनिकों का उद्घाटन किया जाएगा।

80 लाख से अधिक मरीज लाभान्वित

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक राज्य में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए आधारशिला के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे क्लीनिकों में अब तक 80 लाख से अधिक मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन क्लीनिकों ने राज्य में स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में क्रांति ला दी है जिससे आम आदमी को काफी लाभ हुआ है।

मेडिकल कॉलेजों को चालू करने की प्रक्रिया

एक अन्य मुद्दे पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राज्य में बनने वाले मेडिकल कॉलेजों को चालू करने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद राज्य में मात्र तीन मेडिकल कॉलेज खुले हैं। हालांकि, भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब आने वाले एक साल में राज्य में पांच और मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।

आम आदमी को लाभ मिले 100 More Aam Admi Clinics

मुख्यमंत्री की परिकल्पना है कि आने वाले वर्षों में राज्य के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज पहुंचेगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि आम आदमी को इसका लाभ मिले। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे राज्य के लोगों को गुणवत्तापूर्ण इलाज और विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा प्रदान करने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब को देश में मेडिकल शिक्षा का केंद्र बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए।

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध 100 More Aam Admi Clinics

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि लोगों को हर हाल में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जायें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र राज्य सरकार का प्रमुख क्षेत्र है और इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए। भगवंत सिंह मान मान ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के समग्र विकास और लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।