चरखी दादरी में शादी में जाने की जिद्द पर पत्नी को गोली मारी

चरखी दादरी के गांव छपार में शादी में जाने की जिद्द कर रही पत्नी पर पति ने गोलियां चला दी। 2 गोलियां लगने से घायल पत्नी को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। आरोपी पति मौके से फरार है।

जानकारी के अनुसार, गांव छपार निवासी सतबीर सिंह खेतों की रखवाली के लिए घर से जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी सुंदर देवी ने शादी में जाने की जिद्द की। इस बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान सतबीर ने अपने पास रखी बंदूक से पत्नी सुंदर देवी पर गोलियां दाग दी।

गोली लगने से सुंदर देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद सतबीर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला ने बताया

घायल सुंदर देवी ने बताया कि वह शादी में जाने की जिद्द कर रही थी। इस बात पर मेरे पति ने शराब के नशे में मुझ पर गोलियां चला दीं। मुझे 2 गोलियां लगी हैं और पेट में छर्रे भी लगे हैं।

पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है।