Viral News : 103 साल का दूल्हा… 49 साल की दुल्हन! निकाह की वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Viral News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एक अनोखी शादी चर्चा में है। यहां 103 साल के हबीब नजर 49 साल की फिरोज जहां से तीसरी शादी की है। हबीब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं। अपनी पत्नी को ऑटो से घर ला रहे हबीब नजर की तस्वीर अब वायरल हो रही है। हबीब नजीर ने कहा कि उन्होंने अपना अकेलापन दूर करने के लिए शादी की।

हबीब नजर का यह तीसरा निकाह

बता दें हबीब नजर को इलाके में लोग मंझले भाई के नाम से भी जानते हैं। हबीब ने साल 2023 में 49 साल की फिरोज जहां से शादी की थी। स्वतंत्रता सेनानी हबीब नजर का यह तीसरा निकाह है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

इस वजह से की हबीब नजर ने शादी

मीडिया से बात करते हुए हबीब नजर ने बताया कि, मैंने यह निकाह पिछले साल 2023 में किया था। मेरी उम्र 103 साल है और पत्नी की उम्र 49 साल है। सबसे पहले मेरा पहला निकाह नासिक में हुआ था। पत्नी की मौत के बाद मेरा दूसरा निकाह लखनऊ में हुआ।

लेकिन वह भी दुनिया से चली गई. पत्नी के चले जाने के बाद मैं खुद को अकेला महसूस करने लगा। इसलिए मैंने तीसरी बाद निकाह करने का सोचा। इस बीच कहीं से फिरोज जहां के बारे में पता चला। वह भी अकेली थी, तो हमने निकाह करने का फैसला कर लिया।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version