हरियाणा के तीन आजाद हिंद फौजी आज भी जीवित हैं

रोहतक, 23 जनवरी 2024: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राजकीय महिला कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कहा कि हरियाणा में आजाद हिंद फौज के तीन जांबाज आज भी जीवित हैं। इनमें से दो रेवाड़ी और एक महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेवाड़ी जिले के गांव भूरथला निवासी हरिसिंह, कोसली निवासी मंगल सिंह और महेंद्रगढ़ जिले के गांव मांढी निवासी जयप्रकाश आज भी जीवित हैं। इन तीनों जांबाजों को उनके घर जाकर सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के जवानों ने देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज भी हरियाणा के युवा सेना में बड़ी संख्या में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने देश की आजादी के लिए गांव-गांव, गली-गली में आंदोलन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास हो रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने समाज से भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा ने खून से इतिहास लिखा है। अभी देश को आगे बढ़ाने के लिए बहुत कुछ करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम मैरिट के आधार पर नौकरी देंगे। नौकरी के लिए