नूंह में महिलाओं पर पथराव: 9 घायल, 3 नाबालिग गिरफ्तार

Rajiv Kumar

हरियाणा के नूंह जिले में गुरुवार की रात कुआं पूजन के लिए जा रही महिलाओं पर पथराव हुआ। इस घटना में 9 महिलाओं को चोटें आईं। पुलिस ने मामले में 3 नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, नूंह शहर के वार्ड नंबर 10 के रहने वाले दीपू का हाल ही में बेटा हुआ था। गुरुवार को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार करीब 100 महिलाएं कैलाश मंदिर पर कुआं पूजन के लिए जा रही थीं। महिलाओं के मुताबिक जाते वक्त उन पर किसी ने एक-दो पत्थर फेंक दिए।

जिनको अनदेखा करते हुए महिलाएं कुआं पूजन करने चली गई, लेकिन इसके बाद वापस आते वक्त शहर के बड़े मदरसे से उन पर फिर कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर फेंक दिए। जिसमें कई महिलाओं को चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही महिलाओं के परिजन व शहर के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद तनाव पैदा हो गया।

मामला दो समुदायों में होने के कारण तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन पीड़ित परिवार व शहर के कुछ लोगों ने इस घटना का विरोध किया। इसके बाद लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर धरना दे दिया।

इसके बाद एसडीएम अश्विनी कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं मामला बढ़ता देख भारी पुलिस बल के साथ खुद एसपी नरेंद्र बिजारनिया भी मौके पर पहुंचे और हाथ में लाठी लेकर मोर्चा संभाला। इसके बाद पुलिस ने जमा भीड़ को खदेड़ दिया और हालात पर काबू पाया। एसपी ने साफ कहा इस मामले में जो भी दोषी है उसको किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए 3 लड़के सामने आए हैं। जिनकी पहचान की गई है। तीनों को राउंडअप किया गया है। इन्हीं कोर्ट में पेश किया जाएगा। लड़के नाबालिग हैं। इसने पूछताछ की जा रही है।

इस घटना के बाद नूंह में तनाव का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

Share This Article
Leave a Comment