गणतंत्र दिवस परेड 2024: झांकियों में चंद्रयान-3, भगवान राम और महिला सशक्तिकरण

Rajiv Kumar

भारत का 75वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2024 को मनाया जाएगा। इस साल की परेड की थीम “नारी शक्ति” है। इस थीम के अनुरूप, कई महिला-नेतৃত্ब वाली टुकड़ियां परेड में शामिल हो रही हैं।

फ्लाईपास्ट में 51 विमान, जिनमें से 29 लड़ाकू विमान

गणतंत्र दिवस परेड के फ्लाईपास्ट में 51 विमान शामिल होंगे। इनमें 29 लड़ाकू विमान, 7 परिवहन विमान, 9 हेलिकॉप्टर और 1 हेरिटेज विमान शामिल हैं।

झांकियों में चंद्रयान-3, भगवान राम और महिला सशक्तिकरण

परेड में 25 झांकियां शामिल होंगी। इनमें से कुछ प्रमुख झांकियां इस प्रकार हैं:

  • ISRO की झांकी में चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग, चंद्रमा के साउथ पोल पर उसकी सफल लैंडिंग और चंद्रयान-3 के लैंडिंग पॉइंट ‘शिव शक्ति पॉइंट’ को भी दिखाया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश की झांकी में सबसे आगे भगवान राम होंगे। 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस झांकी का महत्व बढ़ गया है। इसके अलावा इस झांकी में मेरठ रैपिड रेल और ब्रह्मोस मिसाइल को शामिल किया गया है।
  • जम्मू-कश्मीर की झांकी में जम्बू जू (चिड़ियाघर) सबसे बड़ी हाई-लाइट होगा।
  • लद्दाख की झांकी में महिला सशक्तीकरण दिखाया गया है। इसमें देश की आइस हॉकी टीम भी शामिल होगी।

पहली बार ट्राई-सर्विस महिला मार्चिंग दस्ते

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार ट्राई-सर्विस महिला मार्चिंग दस्ते शामिल होगा। इस दस्ते का नेतृत्व भारतीय सेना की कैप्टन शरण्या राव करेंगी।

फ्लाईपास्ट में महिला पायलटों की भागीदारी

फ्लाईपास्ट में 29 लड़ाकू जेट समेत 56 सैन्य विमान शामिल होंगे, जिनमें से कुछ को महिला पायलट ऑपरेट करेंगी। 6 लड़ाकू पायलटों समेत पंद्रह महिला पायलट फ्लाईपास्ट में हिस्सा लेंगी। वे राफेल, सुखोई-30 और मिग-29 उड़ाएंगी।

एनसीसी कैडेट्स का एक महीने का कैंप

परेड के लिए 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 2274 कैडेट एक महीने तक चलने वाले राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) गणतंत्र दिवस कैंप 2024 में भाग ले रहे हैं। इनमें 907 लड़कियां हैं।

दिल्ली में 2 घंटे फ्लाइट बैन

गणतंत्र दिवस की तैयारियों और कर्तव्यपथ पर होने वाले मुख्य समारोह के चलते दिल्ली में 26 जनवरी तक हर दिन सुबह 10.20 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक दिल्ली हवाई अड्डे से न तो कोई प्लेन उड़ान भरेगा और न ही लैंड करेगा। यह प्रतिबंध 19 जनवरी से 26 जनवरी तक लागू रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment