Rahul Gandhi’s Property: राहुल के पास 20 करोड़ की संपत्ति, लेकिन नहीं है कोई घर या कार, जानिए कितनी है देनदारी

Rahul Gandhi's Property

Rahul Gandhi’s Property:  राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से नामांकन कर दिया है। उन्होंने अपने हलफनामे में 20 करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति की जानकारी दी है। राहुल के पास 4 करोड़ से ज्यादा के शेयर हैं, जबकि करीब 4 करोड़ रुपए म्यूचुअल फंड में हैं।

उनका बैंक बैलेंस 26 लाख रुपए से ज्यादा का है। राहुल के पास करीब 12 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति है। खास बात ये है कि राहुल के पास कोई घर या कार नहीं है।

कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी 20.29 करोड़ रुपए चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। रायबरेली में 4 मई को शपथ पत्र में उन्होंने संपत्ति का खुलासा किया। चुनावी हलफनामे में राहुल ने पांच साल में छह करोड़ की आय दिखाई है। उन्होंने कैंब्रिज विश्वविद्यालय से एमफिल की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने फ्लोरिडा के रॉलिन्स कॉलेज से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री ली है।

कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने अपने शपथ पत्र में मुकदमे का जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने मिली सजा के बारे में भी स्पष्ट किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी के पास कोई आवासीय अपार्टमेंट या कार नहीं है।

उनके पास 49 लाख रुपए से अधिक की देनदारी भी है। राहुल के पास 55 हजार रुपए नकद हैं। बैंक में 26.25 लाख रुपए जमा है। 4.20 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात हैं।