Jharkhand New CM: झारखंड के नए सीएम बने चंपई सोरेन

Jharkhand New CM

Jharkhand New CM: झारखंड को नया सीएम मिल गया है। चंपई सोरेन ने सीएम पद की शपथ ग्रहण कर ली है। वह राज्य के 12वें सीएम बन गए हैं।

कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। झारखंड में 23 साल में 11 बार सीएम बदले हैं। जिनमें सिर्फ रघुवर दास ने अपना कार्यकाल पूरा किया।

उधर, रांची PMLA कोर्ट से हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है। वह 5 दिन के लिए ईडी की रिमांड पर भेजे गए हैं। पेशी के दौरान ईडी के वकीलों ने कहा कि जमीन घोटाले में आगे की जांच के लिए सोरेन से कई बिंदुओं पर पूछताछ जरूरी है।

जिसके बाद कोर्ट ने 5 दिनों की रिमांड की मंजूरी दी। फिलहाल हेमंत सोरेन न्यायिक अभिरक्षा में रांची के होटवार जेल में हैं। 31 जनवरी को ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था।