Panipat : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल

सिविल अस्पताल में खड़े परिजन।
  • दोनों सोनीपत से समालखा में आयोजित एक शादी समारोह में आ रहे थे
  • दोनों रिस्ते में ताऊ-भतीजा थे

पानीपत : जिले के समालखा कस्बे में एक तेज रफ्तार कार ने गलत दिशा में आकर बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार ताऊ-भतीजा नीचे गिर कर अचेत हो गए। हादसे में ताऊ की मौत हो गई, जबकि भतीजे को गंभीर चोटें लगी हैं। दोनों सोनीपत से समालखा में आयोजित एक शादी समारोह में आ रहे थे। पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में देव कुमार ने बताया कि वह सोनीपत के गांव धतुरी का रहने वाला है। 14 फरवरी को वह अपने ताऊ शियानंद त्यागी (60) के साथ बाइक पर सवार होकर समालखा शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था। बाइक ताऊ शियानंद चला रहा था।

कार टक्कर मारकर सीएनजी पंप की दीवार में घुसी : जब वे समालखा में अडाणी सीएनजी पंप के पास पहुंचे, तो वहां गलत दिशा से आ रही गाड़ी नंबर HR26X3600 ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। गाड़ी बेकाबू होकर तेज गति से उन्हें टक्कर मारते हुए पंप की दीवार में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार दोनों नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से ताऊ को ज्यादा चोट होने की वजह सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जबकि उसके मुंह-पैर पर चोट होने के चलते समालखा सिविल अस्पताल ले जाया गया। पानीपत सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने शियानंद को चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version