इस महिला के साथ उसके पति ने जो किया वो जानकर आप हैरान रह जाएंगे

पानीपत में एक पति ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी। उसने अपनी पत्नी के साथ जो किया वो हैरान कर देने वाला है। पानीपत के रहने वाले के पति ने अपनी 35 साल की पत्नी काे डेढ़ साल से घर के टाॅयलेट में बंद करके रखा था।

पति उसे खाना-पीना भी कभी-कभी देता था, वाे भी टाॅयलेट में। 15 से 20 दिनाें में उसे एक बार टाॅयलेट से बाहर निकालते थे और कुछ कहे ताे मारपीट करके दाेबारा फिर उसे बंद कर देते थे। यह मामला रिसपुर गांव का है। महिला प्रोटेक्शन अधिकारी रजनी गुप्ता गुप्त सुचना के आधार पर टीम के साथ पहुंची। पति घर में दाेस्ताें के साथ था। पत्नी के बारे में पूछा ताे उसने पहली मंजिल पर बने टाॅयलेट का दरवाजा खाेल पत्नी काे दिखाया। महिला की स्थिति दयनीय थी। महिला के पूरे बदन पर टाॅयलेट लगी थी। पति ने बताया कि उसकी मानसिक हालत खराब है। वह बार-बार शाैच कर देती है इसलिए उसे बंद कर रखा था। प्रोटेक्शन अधिकारी ने महिला के पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए सनाैली थाने में शिकायत दी है। मामला एसपी के संज्ञान में भी लाया गया है। वहीं महिला का मेडिकल कराने के बाद उसे समालखा में उसकी मां के पास भेज दिया गया है।

प्रोटेक्शन अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि गुप्ता सूचना पर कार्रवाई की। महिला के शरीर पर शाैच लगी थी। हालत एकदम दयनीय थी। वह चलने फिरने की हालत में नहीं थी। पति का कहना था कि पत्नी की मानसिक हालत ठीक नहीं है, बार-बार शाैच करती है। इसलिए उसे टाॅयलेट में रख रहे थे। पड़ाेसियाें ने बताया कि महिला काे पति पीटता भी था। कभी-कभी उसे ही बाहर निकालते और फिर बंद कर देते थे। महिला काे दाे लाेगाें ने उठाकर बाहर निकाला। फिर उसे नहलाया गया और उसे खाने के बारे में पूछा। भूख इतनी लगी थी कि महिला ने दाे कप चाय पी और 8 राेटियां खा गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version