Sonipat : भाजपा जिलाध्यक्ष की जेब से चुराया 88 हजार की कीमत का आई फोन

  • प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी के स्वागत कार्यक्रम में हुई वारदात

सोनीपत : सोनीपत में भाजपा के जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा के आई फोन (i Phone) पर चोर हाथ साफ कर गए। वारदात भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी के गोहाना में अभिनंदन समारोह में हुई। पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भाजपा प्रधान के फोन को सर्विलांस पर लगाया गया है। बता दें कि मंगलवार को गोहाना में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का अभिनंदन कार्यक्रम था। वे प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोहाना पहुंचे थे। भाजपा के जिला प्रधान जसबीर दोदवा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। बताया गया है कि कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनकी जेब से I PHONE 15 PRO MAX निकाल लिया गया। इसकी कीमत करीब 88 हजार रुपए बताई गई है। कार्यक्रम में भीड़ होने के कारण उस समय जेब कतरे का पता नहीं लग पाया।

कार्यक्रम के समापन के बाद भाजपाध्यक्ष ने फोन चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज भी देखी। फोन चुराने वाले का फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा। जसबीर ने पुलिस को बतया कि वह गांव दोदुआ का रहने वाला है और सोनीपत का BJP जिला अध्यक्ष है। 6 फरवरी को गोहाना में पानीपत रोड पर महादेव गार्डन में हरियाणा BJP अध्यक्ष सांसद नायब सैनी का अभिनंदन कार्यक्रम था। वहां उनके स्वागत के दौरान उनकी जेब से किसी ने आई फोन निकाल लिया। गोहाना सिटी थाना के ASI अजमेर ने बताया कि फोन चोरी के मामले में धारा 379 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन में लगी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version