Panipat : पानीपत में बच्चे की छठी में डीजे पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, फायरिंग 8 साल की बच्ची घायल

अस्पताल में उपचारधीन घायल बच्ची नैना।
  • बच्ची के पेट और पैर में लगे छर्रे
  • प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर मेडिकल कॉलेज किया रेफर

पानीपत : शहर में फायरिंग के दौरान एक 8 साल की बच्ची घायल हो गई। उसके पेट और टांग पर गोलियों के छर्रे लगे हैं। सूचना मिलते ही बच्ची को सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घुटने के ऊपर लगा छर्रा काफी अंदर धंस गया था। बच्ची दर्द से कराहती और रोती हुई पैदल अपने घर पहुंची। वहां मकान मालिक ने उसे इस हालत में देखा और बच्ची के पिता को सूचित किया।

घायल बच्ची खाने का सामान लेने गई थी दुकान पर : मकान मालिक शिव कुमार ने बताया कि वह आठ मरला की जुलाहा बस्ती के निवासी हैं। उनके मकान में करीब 5 साल से राजन कुमार रहते हैं। उसकी 8 साल की बेटी नैना है। वह नर्सरी में पढ़ती है। राजन संजय चौक के पास पर्दों की एक दुकान पर काम करते हैं। वह रविवार को दुकान पर गए थे। स्थानीय निवासी बंटी ने अपने पोते की छठी के उपलक्ष्य में घर पर DJ पार्टी और खाने का आयोजन किया था। इस दौरान नैना घर से दुकान पर खाने का सामान लेने गई। दुकान के पास ही DJ बज रहा था। उसे देखने के लिए बच्ची वहां चली गई।

डीजे पर नाच रहे युवकों ने की खुशी में की फायरिंग : DJ पर नाचते हुए युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तभी वहां खड़ी नैना के पेट व टांगों पर 5 छर्रे लगे और वो गिर गई। नैना के गिरते ही मौके पर हड़कंप मच गया। DJ बंद कर दिया गया। यहां से युवक भी तितर-बितर हो गए। बच्ची किसी तरह खुद ही घर पहुंची।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version