Haryana: करनाल में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस से 2 करोड़ की चोरी

करनाल में स्थित मयूर ढाबा पर जांच करती हुई पुलिस ।
  • ढाबे पर रूकी तो यात्री वॉशरूम चला गया; कार सवार बैग उठा फरार हुए

करनाल : हरियाणा के करनाल में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस से 3 युवकों ने 2 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग चोरी कर लिया। बैग को ले जाते यात्री ने देख लिया। वह युवकों के पीछे दौड़ा, लेकिन युवक कार में फरार हो गए। इसके बाद यात्री ने डायल 112 पर फोन किया। डायल 112 की टीम ने कैथल और कुरुक्षेत्र पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर नेशनल हाईवे 152d पर युवकों को घेर लिया, लेकिन वह गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। गाड़ी में ज्वेलरी मिली है, लेकिन यह पूरी है या नहीं इसका पता नहीं चल पाया है।

इस बैग को लेकर कूरियर कंपनी का कर्मचारी साथी के साथ दिल्ली से चंडीगढ़ लेकर जा रहा था। वह दिल्ली से HRTC में सवार हुए थे। ये बस करनाल के मयूर ढाबे पर खाना खाने के लिए रूकी थी। युवक की शिकायत पर पुलिस ने 3 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में हुए थे सवार

 

पीड़ित युवक प्रेम कुमार चोरी की जानकारी देता हुआ।

कि वह राजस्थान के जिला बीकानेर के खाजुवाला का रहने वाला है। वह मौजूदा समय में चंडीगढ़ के सेक्टर-44 में रहता है। यहां वह ब्राइट लॉजिस्टिक्स कंपनी में नौकरी करता है। वह बीती 4 फरवरी को साथी धमेंद्र सिंह निवासी काछवा (राजस्थान) के साथ दिल्ली के करोल बाग से साढ़े 9 बजे ऑटो में निकले थे। इसके बाद दिल्ली में कश्मीरी गेट बस स्टैंड पर पहुंचे।

यहां वह चंडीगढ़ जाने के लिए HRTC की बस में बैठे। दोनों अलग-अलग सीटों पर बैठे हुए थे। उनके पास करीब 50 से 60 कूरियर पार्सल थे। एक कीमती पार्सल उनके बैग में था। जिसके अंदर ज्वेलरी थी और उसकी कीमत करीब डेढ़ से 2 करोड़ रुपए थी।

मयूर ढाबे पर रुकी थी बस, वहा हुई चोरी : प्रेम ने बताया कि बस करनाल में समाना बाहू के पास मयूर ढाबा पर रुकी। दोनों बस से उतरकर वॉशरूम करने के लिए चले गए। जब वापस लौटे तो धमेंद्र ने देखा कि एक अज्ञात लड़का बस से कूरियर बैग चोरी करके ले जा रहा था। यह लड़का ढाबे के बाहर सड़क पर खड़ी कार में बैठकर भाग गया। इस कार में पहले से ही दो लड़के बैठे थे।

जिनको सामने आने पर पहचान सकते हैं। युवक ने बताया कि हमने शोर भी मचाया और कार के पीछे भी भागे, लेकिन कार कुरुक्षेत्र की तरफ चली गई। इसके अतिरिक्त बस से किसी अन्य सवारी का भी बैग चोरी हुआ था। जिसके अंदर कपड़े व जरूरी दस्तावेज थे।

पुलिस ने आरोपियों की पकड़ी कार

पुलिस ने रात को नेशनल हाईवे 152d पर गाड़ी को बरामद किया।

प्रेम ने बताया कि उन्होंने तुरंत डायल 112 को कॉल किया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और टोल पर पुलिस ने कार को चारों तरफ से घेर लिया, लेकिन युवक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गए। कार में ज्वेलरी का कुछ समान मिला है। कितना सामान है, वह चेक करने के बाद ही पता चल पाएगा।

पुलिस बोली जल्द ही आरोपी होंगे गिरफ्तार : बुटाना थाना के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार को जब्त कर लिया गया है। कुछ सामान भी बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version