Neeraj Chopra wins Gold: नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास! फेडरेशन कप में जीता गोल्ड

By Mohit
Neeraj Chopra wins Gold

Neeraj Chopra wins Gold:  मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने फेडरेशन कप 2024 (Federation Cup 2024)  में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में नीरज ने 82.27 मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज 3 साल बाद घरेलू ट्रैक पर उतरे थे। इससे पहले साल 2021 में इसी इवेंट में 87.80 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता था। पिछले हफ्ते 88.36 मीटर के थ्रो के साथ दोहा डायमंड लीग में नीरज दूसरे स्थान पर रहे थे।

इस तरह रहा नीरज, मनू और जेना का प्रदर्शन

पहला थ्रो

नीरज चोपड़ा: 82 मीटर
किशोर जेना: फाउल
डीपी मनू: 82.06 मीटर

दूसरा थ्रो

नीरज चोपड़ा: फाउल
किशोर जेना: 75.49 मीटर
डीपी मनू: 77.23 मीटर

तीसरा थ्रो

नीरज चोपड़ा: 81.29 मीटर
किशोर जेना: फाउल
डीपी मनू: 81.43 मीटर

चौथा थ्रो

नीरज चोपड़ा: 82.27 मीटर
किशोर जेना: फाउल
डीपी मनू: 81.47 मीटर

पांचवां थ्रो

नीरज चोपड़ा: पास
किशोर जेना: 75 मीटर
डीपी मनू: 81.47 मीटर

छठा थ्रो

नीरज चोपड़ा: पास
किशोर जेना: 75.25 मीटर
डीपी मनू: 75 मीटर

Share This Article
Exit mobile version