Kisan Andolan LIVE: किसान नेता मीटिंग के लिए चंडीगढ़ रवाना, नई ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी, पढ़िए पूरी अपडेट

Kisan Andolan LIVE: किसान नेता सरवण सिंह पंधेर और डल्लेवाल शंभू बॉर्डर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो चुके हैं। इसी के साथ हरियाणा पुलिस ने किसान आंदोलन के कारण ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

इन रूटों का करें इस्तेमाल

उसमें बताया गया है कि चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री पंचकूला, बरवाला, बराड़ा, लाडवा, पिपली के रास्ते या पंचकूला, बरवाला, यमुनानगर (एनएच-344) लाडवा, इंद्री, करनाल के रास्ते सोनीपत, केएमपी मार्ग से गुरुग्राम के होते हुए दिल्ली पहुंच सकते हैं।

दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री भी इन ही रूटों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आमजन यात्रा के लिए टिकरी बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर का प्रयोग न करें।

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ से हिसार, फतेहाबाद, सिरसा जाने वाले यात्री पंचकूला, बरवाला, बराड़ा, लाडवा, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना के होते हुए अपने पहुंच सकते हैं। सिरसा, फतेहाबाद, और हिसार से चंडीगढ़ लौटने के लिए भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करें।

कल 3 घंटे टोल्स रहेंगे फ्री

वहीं भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम चढ़ूनी ने कल यानि 16 फरवरी को किसानों के समर्थन में एक बड़ा कदम उठाया है।

उन्होंने ऐलान किया है कि इस तारीख को हरियाणा में 3 घंटे के लिए सभी टोल्स को मुफ्त कर दिया जाएगा। यह टोल मुफ्ती का आलान दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रहेगा।

17 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च का ऐलान

इसके अलावा, 17 फरवरी को, प्रदेशभर में, उन्होंने ट्रैक्टर मार्च का आयोजन करने का भी ऐलान किया है।

इस मार्च के माध्यम से, किसान समुदाय अपनी मांगों को लेकर अपनी आवाज़ उठाएगा। और इस प्रकार, उनकी मांगें व्यक्तिगत और सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत होंगी।

यदि इन मांगों पर पूरी नहीं होती है, तो 18 फरवरी को एक बड़ी मीटिंग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें और भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version