Jharkhand Politics Update: झारखंड में घमासान! हेमंत सोरेन पर गिरफ्तारी का संकट, सीएम आवास के आसपास धारा-144 लागू

Mohit
Jharkhand Politics Update

Jharkhand Politics Update : झारखंड में भारी उथल-पुथल मची है। CM हेमंत सोरेन से ED की पुछताछ के बीच उनकी गिरफ्तारी की आशंका जताई जा रही है। प्रदेश के DGP और मुख्य सचिव CM आवास पहुंच चुके हैं।

झारखंड में संवैधानिक संकट जैसी स्थिति…

CM आवास के आसपास धारा-144 को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया गया है। भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। सुबह ED ने कानून व्यवस्था को लेकर आशंका जताई थी। झारखंड में संवैधानिक संकट जैसी स्थिति बनती जा रही है।

सूत्र बताते हैं कि पहले प्लान ए के तहत अगर उनकी गिरफ्तारी होती है या किसी कारण से उनको सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ती है तो उनकी पत्नी यानि कल्पना सोरेन की तरजपोशी होना तय है।

जबकि प्लान बी पर भी हेमंत सोरेन काम कर रहे हैं।  दरअसल हेमंत सोरेन के प्लान भी में डिप्टी सीएम बनाने का भी प्रस्ताव है। सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक प्लान बी में झारखंड में दो उप मुख्यमंत्री होंगे।

 

Share This Article
Leave a Comment