हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व सांसद और चुनाव कैंपेन कमेटी के चेयरमैन अशोक तंवर आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। उनके साथ नीलोखेड़ी से गुरमेज गोदर, डबवाली से आप जिलाध्यक्ष दर्शन सरा, कुरुक्षेत्र से आपर जिलाध्यक्ष जोगिंद सिंह जोगनखेडा के अतिरिक्त सिरसा, फतेहाबाद, टोहाना, नरवाना, कुरुक्षेत्र जिलों के समर्थक भी भाजपा में शामिल होंगे।
अशोक तंवर और उनके समर्थकों के दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में शामिल होने के लिए सुबह 10 बजे से ही तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिल्ली में अशोक तंवर आवास पर करीब 1500 कार्यकर्ताओं और नेताओं के बैठने के लिए व्यवस्था की गई है।
अशोक तंवर के भाजपा में शामिल होने से हरियाणा में सियासी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अशोक तंवर के भाजपा में शामिल होने से हरियाणा में भाजपा को मजबूती मिलेगी।
Leave a Reply
View Comments