किसानों का दिल्ली कूच: हरियाणा-पंजाब में अलर्ट, 12 जिलों में धारा 144, 7 में इंटरनेट बंद

हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में 13 फरवरी को होने वाले किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

हरियाणा सरकार ने पंजाब से आने वाले सभी बॉर्डर सील कर दिए हैं। 12 जिलों में धारा 144 लागू कर सात जिलों में इंटरनेट सेवाओं को भी बंद करने का फैसला लिया गया है।

राज्य के गृह विभाग के मुताबिक, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और पुलिस जिला डबवाली में 11 फरवरी को सुबह छह बजे से लेकर 13 फरवरी रात 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, बल्क एसएमएस और डोंगल सर्विस ठप रहेगी।

पुलिस ने राज्य में 152 से ज्यादा नाके लगाए गए हैं। टीकरी बॉर्डर पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। पंजाब-हरियाणा की सीमा पर बने शंभू बॉर्डर, कैथल से लगते पंजाब के 12 रास्ते और कुरुक्षेत्र के तीन बॉर्डर को सील कर सीमेंट के ब्लॉक, बैरिकेड्स व कंटेनर रखे गए हैं, ताकि किसानों को आगे बढ़ने से रोका जा सके। इन सीमाओं पर पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों का भी सख्त पहरा है। केंद्र सरकार ने हरियाणा के लिए अर्द्धसैनिक बलों की 50 कंपनियां भेजी हैं। 15 कंपनियां और भी आ सकती हैं।

हरियाणा पुलिस ने लोगों को 13 फरवरी को राज्य के मुख्य मार्गों और हरियाणा से पंजाब की ओर जाने वाले रास्तों में आवश्यक परिस्थितियों में ही यात्रा करने की सलाह दी है।

दूसरी तरफ हरियाणा व पंजाब के करीब 23 किसान संगठन दिल्ली कूच पर अड़े हैं। उनका कहना है जब तक सरकार उनकी मांगों को मानकर संवैधानिक तौर पर उसकी घोषणा नहीं करती। 13 फरवरी को होने वाला आंदोलन किसी हालत में नहीं रुकेगा।

इन जिलों में पांच लोगों के एकत्र होने पर रोक:

सरकार ने 12 जिलों रोहतक, सोनीपत, झज्जर, जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला, सिरसा,, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और पंचकूला में एहतियात के तौर पर धारा 144 लगा दी हैं। इसके तहत सार्वजनिक जगहों पर पांच लोगों के एकत्र होने पर अगले आदेशों तक रोक रहेगी।

जीआरपी व आरपीएफ कर्मियों की छुट्टियां रद्द, ट्रेनों के संचालन पर असर नहीं:

रेलवे ने भी जीआरपी और आरपीएफ के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। शंभू बाॅर्डर पर रेललाइन के नजदीक अस्थायी चौकी बनाई जाएगी। यहां दो रिजर्व बटालियन तैनात की जाएंगी। अंबाला के डीआरएम मंदीप सिंह भाटिया ने बताया कि ट्रेनों का संचालन भी पूर्व की तरह जारी रहेगा। अभी कोई निर्देश नहीं मिला है।

दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे बाधित होने की स्थिति में इन रूटों का करें इस्तेमाल:

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) ममता सिंह ने बताया कि दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर बाधित होने पर यात्री वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें। चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री डेराबस्सी, बरवाला/रामगढ़, साहा, शाहबाद, कुरूक्षेत्र के रास्ते या पंचकूला, एनएच-3

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version