Bihar Crime News: बिहार के बक्सर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा तो लड़की के घरवालों ने लड़के की जमकर पिटाई की।
इसके बाद धारदार हथियार से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। लड़के के परिजनों ने लड़की पर साजिश के तहत उसे अपने घर बुलाने का आरोप लगाया है।
हालाँकि अब इस पुरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं इस मामले को लेकर डॉ वीके सिंह ने बताया कि मरीज की स्थिति बेहद नाजुक है।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उसके घाव को जल्द रिकवर करने के प्रयास में लगी हुई है। डाक्टर ने बताया कि प्राइवेट पार्ट का मामला बहुत गम्भीर होता है। ऐसे में बड़े ऑपरेशन के तहत डैमेज हुए गुप्तांग का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।