दुष्यंत चौटाला ने बीरेंद्र सिंह पर साधा निशाना, कहा- “तारीख पर तारीख दे रहे हैं”

Rajiv Kumar

दुष्यंत चौटाला शुक्रवार शाम को उचाना के गांव घोघड़ियां में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के शुरू किए जा रहे अभियान के पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सबसे पहले अपने संगठन को एक करने का अभियान चलाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पतन की राह पर है। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का देश से संपूर्ण पतन हो जाएगा। सीबीआई और ईडी का सबसे ज्यादा दुरुपयोग कांग्रेस राज में ही हुआ था।

बीरेंद्र सिंह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अब तो दोनों बाप-बेटा उसके पीछे लगे हुए है, क्योंकि उन्हें घबराहट हो रही है। लेकिन वह बता देना चाहते हैं कि उचाना हलके को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेंगे। बीरेंद्र सिंह द्वारा जेजेपी के साथ गठबंधन पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पहले एक महीना, फिर दो महीने, तीन महीने, तारीख पर तारीख दे रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment