हिसार नगर निगम का बड़ा अभियान: पटेल नगर में 5 अवैध निर्माण ढहाए गए

हिसार नगर निगम ने पटेल नगर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 अवैध निर्माण ढहा दिए। ये निर्माण नगर सुधार मंडल की जमीन पर किए गए थे, जिनमें से कुछ में अवैध पशु बाड़े भी बनाए गए थे।

नगर निगम की टीम जेसीबी मशीन के साथ पटेल नगर पहुंची और सामुदायिक केंद्र के पास नगर सुधार मंडल की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया। टीम ने पहले लोगों को सामान और पशुओं को बाहर निकालने का समय दिया।

यहां एक व्यक्ति ने पक्का निर्माण किया हुआ था, जबकि अन्य ने शेड आदि लगाकर पशु बाड़े बना रखे थे। इसके अलावा, टीम ने सामुदायिक केंद्र के बाहर अवैध रूप से रखे टीन के शेड को भी हटा दिया।

अभियान के दौरान कोई विरोध न हो, इसके लिए निगम प्रशासन ने तह बाजारी टीम और सफाई कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version