Bharat Jodo Nyay Yatra : भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज ओडिशा में करेगी प्रवेश, पढ़ें पूरी खबर

Bharat Jodo Nyay Yatra

Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब ओडिशा में प्रवेश करने जा रही है । यह यात्रा मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की है और उन्हें 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी। उनकी यात्रा अब ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में आगे बढ़ेगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान लोगों के उत्साह देखने को मिल रहा है। सुंदरगढ़ जिले की कांग्रेस की अध्यक्ष रश्मि पाधी ने बताया है कि लोग कांग्रेस की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता के नेतृत्व में राउरकेला इस्पात शहर में एकत्रित हो रहे हैं, और वह राहुल गांधी की यात्रा को उत्साहपूर्ण भावना के साथ स्वागत कर रहे हैं।

बता दें राहुल गांधी के दोपहर को बीरमित्रपुर पहुंचने की संभावना है। उनका भव्य स्वागत करने के बाद कांग्रेस की प्रदेश इकाई यात्रा की कमान संभालेगी। यह यात्रा रात को बीजा बहल इलाके में रुकने से पहले करीब 10 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि राहुल अगले दिन यात्रा फिर से शुरू करेंगे और राउरकेला में उदितनगर से पानपोश चौक तक 3.4 किलोमीटर लंबी पदयात्रा करेंगे।

इसमें कहा गया है कि उनका रानीबांध में बिरसा मुंडा मैदान में दोपहर का भोजन करने से पहले पानपोश चौक में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

वह सुंदरगढ़ शहर में भी एक पदयात्रा करेंगे जिसके बाद वह एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। वह झारसुगुड़ा के अमलीपाली मैदान में रात्रि विश्राम करेंगे।

 

 

 

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version