Bharat Jodo Nyay Yatra: ओडिशा के वेदव्यास मंदिर पहुंचे राहुल गांधी, इस दिन पहुंचेगी उत्तर प्रदेश, जानें पूरा कार्यक्रम

Bharat Jodo Nyay Yatra

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा के दौरान ओड़िशा पहुंच चुके हैं। इस दौरान वह राउरकेला में वेदव्यास मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

राहुल गांधी अपनी भारत न्याय यात्रा के दौरान असम, प. बंगाल, बिहार, झारखंड आदि राज्यों में होते हुए अब ओड़िशा पहुंचे हैं। उनकी यात्रा 11 जनवरी को उत्तर प्रदेश पहुंचेगी।

राहुल गांधी की इस यात्रा को 25 दिन हो चुके हैं। मणिपुर से इसकी शुरुआत हुई थी। राहुल की यात्रा को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठा नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है।

उन्होंने लिखा, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 22वें दिन हम बोकारो में थे और आज 25वें दिन पश्चिमी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला में हैं. राउरकेला स्टील प्लांट भारत के इस्पात के क्षेत्र में औद्योगीकरण के मामले में सबसे पहले मील के पत्थरों में से एक है,

जो 1950 के दशक में शुरू हुआ था। राउरकेला स्टील प्लांट को पश्चिम जर्मनी और ऑस्ट्रिया की सहायता से लगभग 65 साल पहले चालू किया गया था. यहां स्टील बनाने के लिए नवीनतम और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल शुरू हुआ।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version