Amitabh Bachchan: अस्पताल में भर्ती हुए अमिताभ बच्चन, मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में हुई एंजियोप्लास्टी सर्जरी

By Mohit

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आज सुबह 6 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया। बाद में यहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई।

उन्हें दिल से संबंधित समस्या आई थी। 81 वर्षीय अमिताभ बच्चन को कई बार फिल्मों की शूटिंग के समय भी चोट लग चुकी है। KBC 14 के समय उनके पैर की नस कट गई थी। अमिताभ ने 2020 में ट्वीट करके जानकारी दी थी कि वो कोविड संक्रमित हो गए हैं।

उनके बेटे अभिषेक भी पॉजिटिव थे। इलाज के लिए दो महीनों तक बिग बी हॉस्पिटलाइज थे। इसके बाद 2022 में भी अमिताभ कोविड से संक्रमित हुए थे। 2012 में अमिताभ के 75 प्रतिशत संक्रमित लिवर को काटकर अलग किया गया था।

Share This Article
Exit mobile version