Khatron Ke Khiladi 15: इस बार स्टंट करते नजर आ सकता है Bigg Boss 18 का ये चर्चित खिलाड़ी!
टीवी के सबसे रोमांचक और खतरनाक रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का नया सीजन जल्द ही आने वाला है। पिछले सीजन में करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) ने ट्रॉफी अपने नाम की थी, और अब मेकर्स सीजन 15 के लिए दमदार कंटेस्टेंट्स की तलाश में जुटे हैं। इस बार Bigg Boss 18 के एक मजबूत कंटेस्टेंट को इस एडवेंचर शो के लिए अप्रोच किया गया है, जिसका नाम जानकर फैंस चौंक सकते हैं।
क्या ‘Khatron Ke Khiladi 15’ में दिखेंगे दिग्विजय राठी?
बिग बॉस के कई प्रतियोगी अक्सर ‘खतरों के खिलाड़ी’ का हिस्सा बनते रहे हैं, और इस बार भी कुछ ऐसा ही होने जा रहा है। ‘Splitsvilla’ फेम और Bigg Boss 18 के कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है।
एक इंस्टाग्राम पेज ‘Bigg Boss Taza Khabar’ के अनुसार, मेकर्स ने दिग्विजय से बातचीत शुरू कर दी है, लेकिन उन्होंने अभी तक शो को लेकर अपनी सहमति या असहमति जाहिर नहीं की है।
अगर दिग्विजय ‘Khatron Ke Khiladi 15’ के लिए हामी भरते हैं, तो फैंस के लिए यह एक बड़ा सरप्राइज होगा।
एक और बड़े नाम को किया गया अप्रोच
दिग्विजय राठी के अलावा, Bigg Boss 18 के अन्य कंटेस्टेंट्स को भी ‘Khatron Ke Khiladi 15’ के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, अभी तक उनके नाम का खुलासा नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी एक्टर क्रुशाल आहूजा (Krushal Ahuja) को भी इस शो के लिए अप्रोच किया गया है।