आप-कांग्रेस सीट बंटवारा: दिल्ली में 4-3, गुजरात-हरियाणा-चंडीगढ़ में भी समझौता

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने चंडीगढ़ और चार राज्यों में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय कर लिया है।

दिल्ली में AAP चार सीटों पर और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में कांग्रेस 9 और AAP एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात में कांग्रेस 24 और AAP 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चंडीगढ़ की सीट कांग्रेस के खाते में गई है।

शनिवार 24 फरवरी को कांग्रेस की तरफ से मुकुल वासनिक और AAP की ओर से सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा की। गोवा की दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी। पंजाब के लिए गठबंधन पर बात नहीं बनी। कांग्रेस और AAP वहां पर अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी।

दिल्ली में 4-3 का फॉर्मूला:

23 फरवरी को दिल्ली में बैठक हुई थी। दिल्ली की 7 लोकसभा सीट के लिए दोनों पार्टियों ने 4-3 का फॉर्मूला निकाला। कांग्रेस तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी: चांदनी चौक, नॉर्थ वेस्ट, और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली।

AAP दिल्ली की चार सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी: नई दिल्ली, साउथ दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, और ईस्ट दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी 7 सीटों पर BJP ने कब्जा जमाया था।

UP में गठबंधन का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। पंजाब में गठबंधन पर बात नहीं बनी। गोवा में कांग्रेस दोनों सीटों पर लड़ेगी। 2019 में दिल्ली की सभी 7 सीटों पर BJP जीती थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version